नान के प्रबंधक राव ने दिया इस्तीफा
रायपुर | नागरिक आपूर्ति निगम रायपुर जिला के प्रबंधक एमएन प्रसाद राव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने छह फरवरी को अपना त्याग पत्र प्रबंध संचालक को भेज दिया है। बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की होने वाली अगली बैठक में त्याग पत्र स्वीकार कर लिया जाएगा। अभी उनकी कुछ दिन की सेवा बची है। बताया जाता है कि पिछले दिनों अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई थी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। इसी वजह से उन्होंने इस्तीफा दिया है।