- Hindi News
- National
- आज होगी सरस्वती पूजा, पुरानी बस्ती में होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण
आज होगी सरस्वती पूजा, पुरानी बस्ती में होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण
रायपुर | विद्या की देवी सरस्वती की आराधना का दिन बसंत पंचमी शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस मौके पर शहर के मंदिरों समेत स्कूल-काॅलेज और सार्वजनिक स्थानों पर मां सरस्वती की पूजा अर्चना की जाएगी। पुरानी बस्ती के सरस्वती चौक में सरस्वती क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक समिति की ओर से सुबह 10 बजे पूजा रखी गई है। अध्यक्ष रमेश यदु ने बताया कि बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में विविध स्पर्धा आयोजित की गई थी। इसके विजेताओं को यहां रात 8 बजे पुरस्कृत किया जाएगा। रात 10 बजे से अनुज शर्मा का कार्यक्रम रखा गया है।