- Hindi News
- National
- संत गेलाराम के जन्मोत्सव पर गोदड़ीवाला धाम में आज होगा सामूहिक विवाह, जनेऊ संस्कार
संत गेलाराम के जन्मोत्सव पर गोदड़ीवाला धाम में आज होगा सामूहिक विवाह, जनेऊ संस्कार
रायपुर | देवपुरी स्थित गोदड़ीवालाधाम में 12 फरवरी को संत बाबा गेलाराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शुक्रवार को सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है। अम्मा मीरा देवी के सानिध्य में विवाह की सारी रस्म पूरी होगी। सामूहिक विवाह के इस 17वें आयोजन में 9 दूल्हों की बारात निकाली जाएगी। दरबार के सेवादारी अमर गिदवानी ने बताया कि इस मौके पर समाज के 43 लड़कों का जनेऊ संस्कार भी संपन्न होगा। सिंधी पंचायत के अमर पंजवानी, अशोक धावना, प्रकाश लालवानी, नरसा लालवानी, जेसाराम, अशोक वाजवानी, सुरेश बढ़ेजा, विजय बढ़ेजा विवाह की तैयारी में जुटे हुए हैं।