पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रैवल्स एजेंसी से चौकीदार कार लेकर फरार

ट्रैवल्स एजेंसी से चौकीदार कार लेकर फरार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। एक ट्रैवल्स एजेंसी से चौकीदार कार लेकर फरार हो गया है। उसे कार पार्क करने के लिए चाबी दी गई थी। पुलिस अफसरों ने बताया कि खम्हारडीह निवासी आशीष वर्मा की ट्रैवल्स एजेंसी है।



जहां मनोज मिश्रा चौकीदार था। उसके पास एजेंसी के ड्राइवर चाबी छोड़कर चले जाते थे। बुधवार को भी एक ड्राइवर मनोज को चाबी देकर चला गया। उसे कार को पार्किंग में करने को कहा था।



जब शाम को आशीष एजेंसी आया तो देखा कि कार पार्किंग में नहीं थी। मनोज भी गायब था। वह रात में भी लौट कर नहीं आया। उसका मोबाइल भी बंद था। पुलिस ने मनोज के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...