पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 75 फीसदी से कम अटेंडेंस वाले बीसीए छात्र होंगे परीक्षा से बाहर

75 फीसदी से कम अटेंडेंस वाले बीसीए छात्र होंगे परीक्षा से बाहर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीसीए में 75 फीसदी से कम उपस्थिति वाले विद्यार्थी पं.रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षा से भी बाहर होंगे। उन्हें परीक्षा में शामिल होने नहीं दिया जाएगा। रविवि ने सभी कॉलेजों को चिट्ठी लिखकर 75 फीसदी से कम उपस्थिति वाले विद्यार्थियों की जानकारी मांगी है।

्बीए, बीकॉम, बीएससी समेत अन्य नियमित विद्यार्थियों को लेकर भी रविवि प्रबंधन सख्त हो गया है। कम उपस्थिति वाले विद्यार्थियों को नियमित परीक्षार्थी के तौर पर परीक्षा में शामिल होने की पात्रता नहीं दी जाएगी। क्लास रूप में कम उपस्थिति होने पर उन्हें प्राइवेट परीक्षार्थी के तौर पर परीक्षा देनी होगी।

नियमित परीक्षार्थियों के तौर पर उनका परीक्षा फार्म भरा जा चुका है। उसके बाद भी उपस्थिति कम होने पर उनके फार्म में संशोधन कर दिया जाएगा। उसके बाद उन्हें प्राइवेट परीक्षार्थी के रूप में शामिल होने के लिए 270 रुपये अतिरिक्त शुल्क भी जमा करना होगा। अधिकारियों ने बताया कि जिन कोर्स में प्राइवेट से परीक्षा देने की सुविधा नहीं है, उस कक्षा के छात्रों की अटेंडेंस 75 फीसदी से कम होने पर उन्हें परीक्षा देने की पात्रता ही नहीं होगी। बीसीए में प्राइवेट से परीक्षा देने की सिस्टम नहीं है। इस वजह से इस कोर्स के विद्यार्थी की उपस्थिति कम होने पर उन्हें परीक्षा से वंचित कर दिया जाएगा। उनके आवेदन ही निरस्त कर दिए जाएंगे। पहले बीएड, बीपीएड की वार्षिक परीक्षाओं में भी ऐसी ही व्यवस्था थी। लेकिन अब बीएड व बीपीएड दोनों वार्षिक परीक्षा प्रणाली से अलग हो गए हैं। इनकी पढ़ाई अब सेमेस्टर के आधार पर हो रही है।

कार्रवाई अटकी
बीसीए का टाइम टेबल बदला
पं.रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से अटेंडेंस घोटाले पर कार्रवाई अटक गई है। पिछले दिनों राजधानी स्थित विप्र कॉलेज में अटेंडेंस में गोलमाल करने का मामला सामने आया था। बीपीई कोर्स के अटेंडेंस में गड़बड़ी पाई गई थी। इसे लेकर विवि ने जांच बिठाई। तब यह संभावना जताई जा रही थी कि दूसरे कॉलेजों को भी संदेश देने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से कार्रवाई की जाएगी।

रविवि ने बीसीए भाग-1 व 2 के टाइम टेबल में संशोधन किया है। इसके तहत चार विषयों की परीक्षाओं की तारीख बदली गई है। बीसीए भाग-1 के तहत 18 अप्रैल को होने वाला इनवायरमेंटल स्टडीज का पर्चा 21 अप्रैल को होगा। 22 अप्रैल को होने वाला ब्रिज कोर्स का पर्चा अब 25 अप्रैल को होगा। बीसीए भाग-2 के तहत इनवायरमेंटल स्टडीज का पर्चा 20 अप्रैल की बजाए 21 अप्रैल को और ब्रिज कोर्स का पर्चा 23 अप्रैल की बजाए अब 25 अप्रैल को होगा। शेष परीक्षाएं यथावत रहेंगी।

खबरें और भी हैं...