जनसमस्या निवारण शिविर आज
रायपुर | लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण के लिए आरंग विकासखंड के ग्राम पंचायत भिलाई के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में 12 फरवरी को एक दिवसीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया है। कलेक्टर ठाकुर रामसिंह ने सभी जिला प्रमुखों को शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर लोगों की समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए हैं।