पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फर्जी राशन कार्डों की ऑनलाइन जांच आधार से लिंक नहीं कराने वाले फंसेंगे

फर्जी राशन कार्डों की ऑनलाइन जांच आधार से लिंक नहीं कराने वाले फंसेंगे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रशासनिक रिपोर्टर | रायपुर

3जिले के सभी राशन कार्डों को आधार कार्ड से लिंक कराने का काम शुरू हो गया है। अफसरों का दावा है कि जिन लोगों के पास आधार कार्ड नहीं है उनके राशन कार्डों की जांच की जाएगी। इससे फर्जी राशन कार्ड प्रचलन से बाहर हो जाएंगे।

जिले में करीब सवा दो लाख लोगों के पास राशन कार्ड हैं। इनमें से अभी 65 फीसदी लोगों ने ही आधार कार्ड से इसे लिंक कराया है। 35 फीसदी ने अब भी आधार कार्ड की कॉपी जमा नहीं की है। इन राशन कार्डों की ऑनलाइन जांच शुरू हो गई है। खाद्य विभाग के अफसरों का दावा है ऐसे कार्ड फर्जी हुए तो उन्हें निरस्त कर दिया जाएगा। राशन की सब्सिडी और खाताधारियों की पहचान के लिए खाद्य विभाग राशन कार्डधारियों से आधार कार्ड की कॉपी जमा करवा रहे हैं। बार-बार की हिदायत देने के बाद भी आधार जमा नहीं करवाने वाले लोगों को अब राशन बंद करने की चेतावनी दी जा रही है।

दुकानदार लोगों से कह रहे हैं कि उन्हें अनिवार्य रूप से आधार कार्ड की कॉपी जमा करानी है। जिले में पहली बार आधार कार्ड भी अनिवार्य कर दिया गया है।

अंगूठा लगाने पर ही राशन
राशन दुकानों से उन्हीं को राशन दिया जाएगा, जिनके नाम पर कार्ड जारी किया गया है। राशन लेने वाला वही है, यह पता लगाने के लिए दुकानों में बायोमीट्रिक मशीन लगाई जा रही है। राशन लेने वाले को मशीन में अपना अंगूठा रखना होगा। अंगूठे का निशान परखने के बाद मशीन ग्रीन सिग्नल देगी। उसके बाद ही राशन दिया जाएगा। 1 अप्रैल से राजधानी सहित राज्य के सभी 27 जिलों की राशन दुकानों में बायोमेट्रिक सिस्टम लागू करने की तैयारी कर ली गई है।

खबरें और भी हैं...