पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ज्वैलरी की मांग 5.26% बढ़ी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनवरी से अब तक 3,820 रु. महंगा हुआ
720 रुपए चढ़कर 29,270 रु. प्रति 10 ग्राम कोे स्तर पर, चांदी भी 37 हजार रुपए के पार
29 हजार से आगे निकला सोना

वैश्विक बाजार में जारी तेजी की वजह से गुरुवार को स्थानीय सराफा बाजार में सोना 29 हजार से आगे निकल गया है। सोना स्टैंडर्ड यहां 720 रुपए की तेजी के साथ 29,270 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। वहीं 24 कैरेट सिक्का 29,400 रुपए के भाव बिका।

यह कीमत डेढ़ साल में सबसे अधिक है। सोने की तरह चांदी भी 500 रुपए चढ़कर 37 हजार के आगे निकल गई है। यहां चांदी पक्की 37,500 तथा चांदी कच्ची 37,300 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। सोने-चांदी में यह तेजी शादियों के सीजन के कारण डिमांड बढ़ने के कारण आ रही है। इसके अलावा शेयर बाजार में गिरावट के कारण निवेशक सोने में पैसे लगा रहे हैं। वहीं रुपया सस्ता होने से इसका आयात महंगा पड़ रहा है यही वजह है कि कीमतों में लगातार तेजी का रूख है।

नई दिल्ली|पिछले साल देश में ज्वैलरी की मांग 5.26 फीसदी बढ़ी है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (डब्ल्यूजीसी) के मुताबिक 2015 में ज्वैलरी के लिए 654.3 टन सोने की मांग रही। साल 2014 में 621.6 टन सोने की ज्वैलरी बनी थी। कीमत के लिहाज से देखें तो पूरे साल के दौरान 1,56,395.35 करोड़ रुपए की ज्वैलरी खरीदी गई। यह 2014 के 1,54,368.37 करोड़ रुपए से 1.31 फीसदी अधिक है। डब्ल्यूजीसी के एमडी (इंडिया) सोमसुंदरम पीआर ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पिछले साल 848.9 टन सोने का आयात हुआ। साल 2014 में 828.5 टन सोना इंपोर्ट हुआ था। पिछले साल की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में मांग 6.24 फीसदी बढ़ी। इस दौरान 233.2 टन सोना आयात हुआ। इससे एक साल पहले समान तिमाही में 219.7 टन सोने का आयात हुआ था। उन्होंने कहा कि कई तरह की चुनौतियां होने के बावजूद सोने की मांग बढ़ी है। हालांकि साल की पहली छमाही उद्योग के लिए मुश्किल समय रहा। लेकिन दूसरी छमाही में शादी और त्योहारों पर निकली मांग से कुछ सुधार देखने को मिला। उन्होंने बताया कि 2015 में सिर्फ 80.2 टन सोने की रिसाइकलिंग हुई।

खबरें और भी हैं...