तीरंदाजी में छग को एक स्वर्ण सहित दो पदक
रायपुर| छत्तीसगढ़ ने जमशेदपुर में गुरुवार से शुरू हुई 38वीं जूनियर राष्ट्रीय स्पर्धा के पहले दिन एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता। बालिका वर्ग में केल्मित लेप्चा ने इंडियन राउंड के 40 मीटर इवेंट में 327 अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया। बालक वर्ग के 30 मीटर वर्ग में भरत यादव 334 अंक के साथ दूसरे पर रहे। मिश्रित युगल के टीम इवेंट में केल्मित व भरत फाइनल में पहुंच गए हैं। इस तरह से छग का एक पदक और पक्का हो गया है।
अंतर संस्थान टेटे स्पर्धा 18 से
रायपुर| छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ की ओर से 18 फरवरी से अंतर संस्थान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। 20 फरवरी तक सप्रेशाला हॉल में चलने वाली स्पर्धा में पुरुष एकल व युगल और महिला एकल वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे। संघ के सचिव विनय बैसवाड़े ने बताया कि स्पर्धा में शामिल होने वाले विभिन्न विभागों के कर्मचारी 17 फरवरी तक पंजीयन करा सकते हैं।