सिटी रिपोर्टर
सिटी रिपोर्टर एंड दी बेस्ट ब्रांच अवॉर्ड गोज़ टू... रायुपर...। स्टेज से ये अनाउंसमेंट होते ही तालियों से दिल्ली के एक होटल का हॉल गुंज गया। मौका इंस्टीट्यूट ऑफ चाटर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की नेशनल एनुअल अवॉर्ड सेरेमनी का रहा। इस दौरान देश की 152 सेंट्रल इंडिया चाटर्ड एकाउंटेंट्स एसोसिएशन (सिकासा) ब्रांच को पीछे छोड़ रायपुर ने बेस्ट ब्रांच का अवॉर्ड जीता। ये अवॉर्ड आईसीएआई के नेशनल चेयरमैन मनोज फड़निस ने सिकासा रायपुर के चेयरमैन सीए अमित चिमनानी को दिया। इस दौरान यूनियन फायनेंस मिनिस्टर स्टेट जयंत सिन्हा भी थे। कार्यक्रम में आईसीएआई रायपुर ब्रांच को सर्टिफिकेट ऑफ एप्रिसिएशन भी दिया गया। इसे ब्रांच के वाइस चेयरमैन सुनील अग्रवाल ने लिया। कार्यक्रम में ब्रांच के चेयरमैन चेतन तारवानी भी मौजूद रहे। टीम रायपुर ब्रांच के अंकिम झमतानी, हिमानी अग्रवाल, अनुराज बंसल, रोनिक अग्रवाल, शिखा खरे, विधि अजवानी और टी यश्वनी ने इसे सभी स्टूडेंट्स के लिए एक प्राइड मोमेंट बताया। गुरूवार को दिल्ली में मिली इस कामयाबी का सेलिब्रेशन रायपुर में भी हुआ।
इसलिए मिला अवॉर्ड
सिकासा रायपुर सीए की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स को स्टडी मटेरियल अवेलेबल कराने से लेकर उनके पर्सनैल्टी डेवलपमेंट को लेकर काम करती है। महज 12 महीनों में रायपुर ब्रांच ने 50 से भी ज्यादा नेशनल और स्टेट लेवल इवेंट्स किए। 1981 से पहली बार रायपुर ब्रांच ने बीते साल सीए के स्टूडेंट्स का नेशनल कंवेंशन शहर में आयोजित किया। कई सेमिनार, इंटर्नशिप, स्पोर्ट्स इवेंट और ट्रेनिंग का बंदोबस्त संस्था ने किया। हर साल 4 से 5 हजार स्टूडेंट्स इससे जुड़ते हैं। इस बेस्ट ब्रांच अवॉर्ड को ज्वाइंटली पुणे ब्रांच को भी दिया गया।
good news
दिल्ली में सिकासा रायपुर को मिला नेशनल अवॉर्ड
सिकासा ने 152 ब्रांच को पछाड़ जीता बेस्ट ब्रांच का अवॉर्ड