पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फूल चौक के पास अब चौड़ी होगी सड़क

फूल चौक के पास अब चौड़ी होगी सड़क

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सौ मीटर हिस्से की चौड़ाई बढ़ी तो 2 लाख लोगों को राहत
राजधानी की लाइफलाइन यानी जीई रोड के सबसे संकरे लेकिन व्यस्ततम हिस्से यानी शारदा चौक से तात्यापारा के बीच सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के रास्ते अब खुल गए हैं। शासन की ओर से पीडब्ल्यूडी मंत्री राजेश मूणत ने इस सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के लिए नगर निगम को 28.5 करोड़ रुपए देने पर सैद्धांतिक सहमति दे दी है। इसी के साथ जीई रोड के इस हिस्से की चौड़ाई बढ़ाने के लिए मुआवजे को लेकर शासन और नगर निगम का गतिरोध भी खत्म होता नजर आ रहा है। मंत्री मूणत ने निगम को आश्वस्त किया है कि अगर वह इस राशि पर चौड़ीकरण के लिए राजी हो तो एक प्रस्ताव शासन को दे। इस पर मुख्यमंत्री से सहमति लेकर पैसे दे दि जाएंगे। उधर, महापौर प्रमोद दुबे ने कहा कि प्रस्ताव भेजा जा चुका है। सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर ली जाएंगी और आठ साल से अटके इस प्रोजेक्ट पर जल्दी काम शुरू कर देंगे।

जीई रोड की शारदा चौक से आमापारा तक चौड़ाई बढ़ाने का प्रोजेक्ट 2006-07 में शुरू किया गया था। लेकिन आमापारा चौक से तात्यापारा तक 25 करोड़ रुपए मुआवजा बांटकर सड़क चौड़ीकरण करने के बाद से यह प्रोजेक्ट अटका है। तब नगर निगम ने प्रभावितों को 25 करोड़ रुपए मुआवजा बांटा था। तब से ही लगभग तय था कि बचे हुए हिस्से का चौड़ीकरण भी मुआवजा बांटने के बाद ही संभव हो सकेगा, लेकिन शासन और नगर निगम के बीच विवाद चल रहा था कि मुआवजा देगा कौन? नगर निगम के पास फंड नहीं है और शासन मुआवजे के लिए पैसे देने को तैयार नहीं था। पर शनिवार को मंत्री मूणत ने नगर निगम और पीडब्ल्यूडी की बैठक में शासन की ओर से इस प्रोजेक्ट के लिए 28.5 करोड़ रुपए की सैद्धांतिक सहमति देकर बड़ा गतिरोध दूर कर दिया है। इस बैठक में राजधानी के महापौर प्रमोद दुबे के अलावा रायपुर कलेक्टर और निगम कमिश्नर भी मौजूद थे।

इंडोर स्टेडियम को 8 करोड़

बैठक में मंत्री मूणत ने बताया कि बूढ़ातालाब के पास इंडोर स्टेडियम की दर्शक क्षमता ढाई हजार से बढ़ाकर साढ़े 4 हजार की जाएगी। इसके लिए 8.99 करोड़ रुरपए मंजूर कर लिए गए। यह काम 15 अगस्त से पहले पूरा हो जाएगा। शारदा चौक से तात्यापारा तक चौड़ीकरण के साथ-साथ शहर के कुल 53 चौराहों को ठीक करने के लिए 34.14 करोड़ रुपए दिए जा रहे हैं।

यही नहीं, तेलीबांधा से रिंग रोड होकर लालपुर तक पूरी केनाल रोड 1 मार्च से शुरू की जा रही है।

बदल गए तीन महापौर
शारदा चौक से तात्यापारा चौक के बीच का चौड़ीकरण तीन महापौरों के कार्यकाल से अटका है। पहले चरण का मुआवजा सुनील सोनी के कार्यकाल में बांटा गया था। इसके बाद के दोनों महापौर डा. किरणमयी नायक और अब प्रमोद दुबे कांग्रेस से जुड़े हैं। इस वजह से प्रोजेक्ट में लगने वाली रकम के लिए राजनीति भी जमकर होती रही।

तय हो गई थीं दरें
आधा किमी के इस हिस्से की चौड़ाई बढ़ाने के लिए 75 मकान प्रभावित होंगे। नगर निगम की ओर से करीब डेढ़ साल पहले हुए सर्वे के बाद तय किया गया था कि शारदा चौक से फूल चौक तक प्रभावितों को 8800 रु. प्रति वर्गफीट तथा यहां से तात्यापारा चौक तक 6900 रु. वर्गफीट की दर से मुआवजा देना पड़ सकता है।

दोनों ओर 20-20 फीट जमीन
अभी शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक की सड़क की चौड़ाई 30 से 45 फीट तक है। इसे एकसमान 80 फीट चौड़ी करना है। इसके लिए निगम को सड़क के दोनों दिशा में 20-20 फीट की जमीन लेनी होगी। सर्वे में यह भी तय हो चुका है कि कहां, किससे, कितनी जमीन लेनी है। शासन से फंड मिलने के बाद यह बात आगे बढ़ सकती है।

दोगुना हो गया बजट
शारदा चौक से आमापारा तिराहे तक चौड़ीकरण के लिए 2006 में 55 करोड़ रुपए का बजट बनाया गया था। कानूनी तथा अन्य प्रक्रिया के कारण कुछ महीने लंबित रहने के बाद आमापारा तिराहे से तात्यापारा चौक तक चौड़ीकरण शुरू हुआ तथा प्रभावित लोगों को 25 करोड़ रुपए मुआवजा बांटा गया। लेकिन इसके बाद काम रुक गया। अब माना जा रहा है कि बचे हुए हिस्से की चौड़ाई बढ़ाने पर इस प्रोजेक्ट की लागत 100 करोड़ रुपए से ज्यादा हो जाएगी क्योंकि मुआवजा ज्यादा देना पड़ेगा।

जीई रोड के इस हिस्से में सबसे ज्यादा दिक्कत शारदा चौक फूल चौक तक करीब सौ मीटर हिस्से में है, जो बेहद संकरा है। अफसरों का मानना है कि शासन से 28.5 करोड़ रुपए मिलने के बाद अगर इस पैच का चौड़ीकरण भी कर लिया जाता है तो इससे रोजाना शहर के 5 लाख से ज्यादा लोगों को राहत मिलेगी, जो जाम में बुरी तरह फंस रहे हैं। भास्कर की पड़ताल में पता चला कि नगर निगम अब इस सड़क का चौड़ीकरण दो चरणों में करने की तैयारी में है। पहले चरण में शारदा चौक से पटाखा दुकान तक के हिस्से को लिया जा सकता है। यहां सड़क महज 30-35 फीट चौड़ी है, जिसे 80 फीट किया जाना है।

शहर की घनी आबादी वाले इस इलाके में जीई रोड के चौड़ीकरण से लोगों को काफी राहत मिलेगी।

19 दिसंबर को प्रकाशित खबर।

शारदा चौक

पीडब्ल्यूडी मंत्री मूणत ने निगम से मांगा प्रस्ताव, कहा - सीएम से दिलवाएंगे 28.5 करोड़
ȤæòÜô¥Â
ÖæS·¤ÚU
सीएम व मंत्री बृजमोहन भी चाहते हैं चौड़ीकरण
शारदा चौक से तात्यापारा चौक के बीच सड़क चौड़ी होनी चाहिए, मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह, शहर के वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और सांसद रमेश बैस भी यही चाहते हैं। इसीलिए पीडब्ल्यूडी ने निगम से चौड़ीकरण का प्रस्ताव देने को कहा है। अगर निगम 28 करोड़ रुपए में यह प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए तैयार है तो हम सभी मिलकर मुख्यमंत्री से आग्रह करेंगे कि यह राशि मंजूर कर ली जाए। राजेश मूणत, पीडब्ल्यूडी मंत्री

कोशिश जारी थी, पैसे मिले तो दूर होगी दिक्कत

शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक का सड़क चौड़ीकरण मुआवजे का राशि को लेकर अटका हुआ था। नगर निगम ने कई बार शासन को प्रस्ताव भेजा था और इसके लिए पैसे की मांग की थी। मंत्री राजेश मूणत ने फंड के लिए सैद्धांतिक सहमति दे दी है। इससे शहर की बड़ी समस्या सुलझने के आसार हैं। पैसे मिलते ही काम शुरू होगा, इस साल के अंत तक पूरा कर लेंगे। प्रमोद दुबे, महापौर रायपुर

तात्यापारा चौक

खबरें और भी हैं...