पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खाद्य सुरक्षा का लाइसेंस 4 मई तक

खाद्य सुरक्षा का लाइसेंस 4 मई तक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर| छोटे कारोबारियों के लिए खाद्य सुरक्षा के तहत लाइसेंस लेने के लिए केंद्र सरकार ने आखिरी तारीख में फिर से इजाफा कर दिया है। अब तक लाइसेंस लेने के लिए 5 फरवरी तक समय दिया गया था, लेकिन कारोबारी अब 4 मई 2016 तक लाइसेंस बनवा सकते हैं। छत्तीसगढ़ चेंबर अध्यक्ष अमर पारवानी, चेयरमैन अमर धावना, विक्रम सिंहदेव और परमानंद जैन ने बताया कि चेंबर की ओर से लगातार लाइसेंस बनवाने की तारीख बढ़ाने की मांग की जा रही थी। इस मामले में चेंबर अध्यक्ष ने कई बार केंद्रीय अफसरों को चिट्ठी भी लिखी।

कई राज्यों से तारीख आगे बढ़ाने की मांग पर खाद्य सुरक्षा मानक प्राधिकरण ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी। चेंबर पदाधिकारियों ने कारोबारियों से अपील की है कि वे तय समय से पहले ही लाइसेंस बनवा लें, जिससे वे भविष्य में बिना रोक-टोक के बेहतर कारोबार कर सकें।

खबरें और भी हैं...