पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छह माह बाद फिर उड़ान भरेगा बांग्लादेशी विमान

छह माह बाद फिर उड़ान भरेगा बांग्लादेशी विमान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर. इमरजेंसी लैंडिंग के बाद बांग्लादेशी एयरलाइंस के विमान को ले जाने के लिए अब तैयारियां लगभग पूरी हो गई है। छह माह के बाद रविवार को विमान उड़ान भर सकता है। इसके इंजन को बांग्लादेशी बॉर्डर से कोलकाता आने में ही सात दिन लगे।

सभी तरह की एनओसी मिलने के बाद विमान का इंजन रायपुर पहुंचा, जिसे कड़ी सुरक्षा में एयरपोर्ट के अंदर प्रवेश कराया गया। बांग्लादेशी एयरलाइंस ने अब तक रायपुर अथॉरिटी को विमान के पार्किंग शुल्क का भुगतान नहीं किया है। विमान के इंजन की जांच होने के बाद उसे शुक्रवार को पांच घंटे की कड़ी मेहनत के बाद क्रेन की मदद से विमान में फिट किया गया है। बांग्लादेशी एयरलाइंस के चार इंजीनियरों ने सुबह से शाम तक इंजन फिट करने का काम किया।



गौरतलब है कि बांग्लादेशी इंजीनियरों का वीजा खत्म होने के बाद राज्य सरकार की ओर से विशेष अनुमति मिलने के बाद उन्हें रोका गया है। इंजन फिट होने के बाद रविवार को उसे चालू किया जाएगा। रविवार को इंजन शुरू होता है तो सोमवार को विमान को ट्रायल के रूप में रायपुर में ही उड़ाया जाएगा। विमान ले जाने के लिए बांग्लादेशी एयरलाइंस के पायलट नजरूल इस्लाम अपने को-पायलट के साथ रविवार को रायपुर पहुंच जाएंगे। एयरपोर्ट अथॉरिटी के डायरेक्टर संतोष धोके ने बताया कि इंजन फिट होने के बाद उसके उड़ान के लिए डीजीसीए से अनुमति ली जाएगी। ट्रायल उड़ान सफल होती है और डीजीसीए से अनुमति मिलती है तो अगले हफ्ते एयरलाइंस का विमान रायपुर से ढाका के लिए उड़ान भर लेगा।

खबरें और भी हैं...