देवरी वाले बाबा का उर्स पाक कल
रायपुर| हर साल की तरह इस साल भी हजरत सू्फी शहीद इस्लाम शाह (देवरी वाले बाबा) का उर्स पाक शानौ-शौकत के साथ 15 को मनाया जाएगा। सुबह 7 बजे परचम कुसाई के साथ देवरी में उर्स की शुरुआत होगी। शाम शाही चादर निकाली जाएगी जो क्षेत्र का गश्त करते वापस मजार शरीफ पहुंचेगी। रात को महिफले शमा का आयोजन किया गया है। उर्स में विशेष रूप से राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू शामिल होंगे। खादिमे आस्ताना वकील अहमद ने उर्स में लोगों से शामिल होने की अपील की है।