स्टेशन में चाकू मार लूटा मोबाइल
रायपुर| रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 6 के किनारे शनिवार को तीन लड़कों ने ट्रक में हेल्परी करने वाले संजय ओरम को चाकू मार दिया। पुलिस के मुताबिक हमलावरों ने युवक से मोबाइल छीनने की कोशिश की। उसने विरोध किया तो चाकू मारकर मोबाइल छीना और भाग निकले। संजय को पैर में गहरे जख्म हैं। उसे अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस आरोपी लड़कों की तलाश कर रही है।