विवाह के बंधन में आज बंधेंगे 31 विकलांग जोड़े, मेहंदी रस्म हुई
रायपुर। अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद छग की तरफ से 11वें राज्य स्तरीय विकलांग युवती विवाह का आयोजन आज किया जाएगा। इसमें 31 विकलांग जोड़े परिणय सूत्र में बंधकर नए जीवन की शुरुआत करेंगे। शनिवार को आशीर्वाद भवन में परंपरागत रीति-रिवाज से तेल, मेहंदी लगाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक संगीत संध्या का भी आयोजन किया गया। परिषद के महामंत्री सत्येंद्र अग्रवाल ने बताया कि विवाह समारोह में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री रमशीला साहू भी शामिल होंगी।
आयोजन में मारवाड़ी युवा मंच, कान्यकुब्ज सभा व शिक्षा मंडल, सीनियर सिटीजन वेलफेयर फोरम का भी सहयोग है।