सरस्वती की वंदना कर बच्चों ने अच्छे परीक्षाफल की कामना की
रायपुर | बसंत पंचमी के मौके पर शनिवार को भी राजधानी के कई मंदिरों में विद्या की देवी मां सरस्वती की आराधना की गई। इसी तरह शहर के विभिन्न स्कूल और कॉलेजों में भी बसंत पंचमी और सरस्वती पूजन का आयोजन किया गया।
पीजी उमाठे कन्या शाला : शातिंनगर स्थित पीजी उमाठे शाला में बसंत पंचमी के अवसर पर मां सरस्वती की पूजा कर सरस्वती वंदना गायी गई। इस अवसर पर प्राचार्य विद्या सक्सेना, मंजरी जैन, नंदा पिल्ले, अनिता खरे, आलोक दीक्षित, सुषमा दुबे, सीमा वर्मा उपस्थित थीं।
मैक कॉलेज : समता कॉलोनी स्थित मैक कॉलेज में बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में मां सरस्वती की विधिवत पूजा की गई। इस अवसर पर ट्रस्टी राजेंद्र अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, प्रो. मोहिनी मलेवार सहित अन्य मौजूद थे।
मायाराम सुरजन शा.क. उमा विद्यालय : चौबे कॉलोनी स्थित सुरजन विद्यालय में वासंतिक वातावरण में वाग्देवी मां सरस्वती की उपासना की गई। इस अवसर पर प्राचार्य भावना तिवारी व व्याख्याता सुधीर शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।
रायपुर कॉन्वेंट उमा विद्यालय : रायपुर एवं केंट इंटरनेशनल के सभी विद्यालयों में सरस्वती पूजन किया गया और वार्षिकोत्सव का भी आयोजन किया गया।
कृष्णा पब्लिक स्कूल : सरोना स्थित स्कूल में बसंत पंचमी पर मां सरस्वती की पूजा-अर्चना व वंदना गायी गई। इस अवसर पर डॉ. राकेश मिश्रा, प्राचार्य अर्चना मिश्रा उपस्थित थीं।
श्रीबालाजी विद्या मंदिर : पसंत पर्व के मौके पर देवेंद्र नगर स्थित स्कूल में विद्या की देवी सरस्वती की आराधना की गई। इस अवसर पर डी. नागेश्वर राव, प्राचार्य फ्रेनी जयप्रकाश सहित अन्य मौजूद थे।
एकलव्य एजुकेशनल एकेडमी : बसंती पंचमी के पावन अवसर पर शिक्षकों व विद्यार्थियों ने मां सरस्वती की पूजा की व वंदना गायी। प्राचार्य बीना तिवारी, योगेश दास वैष्णव अन्य उपस्थित थे।
संस्कार भारती उमा. विद्यालय : बूढ़ापारा स्थित संस्कार भारती स्कूल में मां सरस्वती की पूजा की गई व बच्चों व शिक्षकों ने सरस्वती वंदना का पाठ किया। नरेश गुप्ता, अजय तिवारी, मदन मोहन अग्रवाल व प्राचार्य पूनम तिवारी उपस्थित थीं।