पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वैलेंटाइन डे पर सुरक्षा बढ़ाने की मांग, कांग्रेसी बांटेंगे गुलाब और फल

वैलेंटाइन डे पर सुरक्षा बढ़ाने की मांग, कांग्रेसी बांटेंगे गुलाब और फल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। वैलेंटाइन डे पर 14 फरवरी को राजधानी में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर कांग्रेसी नेताओं ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। भारतीय युवा कांग्रेस के नितिन भंसाली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल पुलिस अधीक्षक से मिला।



भंसाली का कहना है कि कुछ संगठन वैलेंटाइन डे पर विरोध जताकर शहर में भय का वातावरण पैदा करते हैं। इसके लिए संभावित स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने की उन्होंने मांग की। भंसाली का कहना है कि वह राजधानी के लोगों को शांति, एकता, अखंडता व भाईचारे का संदेश देने के लिए उस दिन गुलाब बांटेंगे और पंडरी स्थित कुष्ठरोगियों में फल वितरित किए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...