पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गृहमंत्री पैकरा के पैर का सफल ऑपरेशन

गृहमंत्री पैकरा के पैर का सफल ऑपरेशन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल गृहमंत्री रामसेवक पैकरा का शनिवार की सुबह ऑपरेशन हो गया। ऑपरेशन के बाद उनकी हालत बेहतर है। अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. संदीप दवे ने बताया कि हड्डी को जोड़ने के लिए प्लेट व स्क्रू लगाया गया है। ऑर्थोपीडिक सर्जन डॉ. पंकज धाबलिया व उनकी टीम ने पैकरा का ऑपरेशन किया।निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि शनिवार की सुबह बेहोशी वाले डॉक्टरों ने पैकरा की जांच की। देखा कि वे ऑपरेशन के लायक हैं अथवा नहीं। जांच में सबकुछ ठीक ठाक रहा और ऑपरेशन किया गया। चार दिन पहले सड़क दुर्घटना में 56 वर्षीय गृहमंत्री पैकरा के कमर व जांघ की हड्डी फ्रैक्चर हो गई थी। उनका इलाज लालपुर स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। उनके लेफ्ट लोवर थर्ड फिमर फ्रैक्चर है। साथ ही राइट साइड में भी फ्रैक्चर है। फेस एंड नेक में भी चोट आई है।

खबरें और भी हैं...