पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आज चर्चों में विशेष प्रार्थना बंटेंगे शुभकामना पत्र

आज चर्चों में विशेष प्रार्थना बंटेंगे शुभकामना पत्र

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। राजधानी के गिरजाघरों में रविवार को परीक्षा में शामिल होने वाले हजारों विद्यार्थियों के लिए विशेष प्रार्थना होगी। परीक्षार्थियों को धर्म सेवकों के हाथों शुभकामना पत्र भी बांटे जाएंगे। सेंट पॉल्स कैथेड्रल समेत सभी गिरजाघरों में यह आयोजन होगा। सभी माता पिता से कहा गया है कि विद्यार्थियों के साथ आराधना में शामिल हों। प्रार्थना के बाद चर्च परिसरों में भक्तजन भी बच्चों को आशीर्वाद देंगे। इस आयोजन के बाद शाम को सालेम स्कूल में भजन संध्या होगी। अंतरराष्ट्रीय गॉस्पल सिंगर हरीश पॉल प्रभु यीशु की महिमा में गजल, गीत-भजन पेश करेंगे। पॉल के दो नन्हें गायक मस्टर विशेष और मास्टर वचन भी अपनी विशेष प्रस्तुति देंगे। आयोजक पादरी राजेश गार्डिया ने बताया कि गायक पॉल में होने वाली आराधना में शामिल होंगे।

पॉल के मशहूर गीत पहाड़ों की तरफ नजर लगाऊंगा, सबसे प्यारा सबसे मीठा तेरा नाम, मिट्टी को जिसने प्यार से इंसान बना दिया, शारोन का गुलाब वो वादी का फूल है आदि से उन्हें अंतरराष्ट्रीय गायक की पहचान मिली है।

खबरें और भी हैं...