पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सौरभ सिंह को टेनिस की कमान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर| छत्तीसगढ़ टेनिस संघ की ओर से 16 फरवरी से पहली इंटर स्टेट टेनिस चैंपियनशिप का आयोजन भिलाई में किया जा रहा है। 21 फरवरी तक होने वाले टूर्नामेंट के लिए शनिवार को छग की चार सदस्यीय टीम घोषित की गई। सौरभ को टीम की कमान दी गई है। टूर्नामेंट में 22 राज्यों के 100 खिलाड़ी उतरेंगे। सभी मैचों में दो एकल और एक युगल मुकाबला खेला जाएगा। अध्यक्ष विक्रम सिंह सिसोदिया व महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने टूर्नामेंट से पहले खिलाड़ियाें को किट दिए। टीम: हिमांशु मौर्या, सौरभ सिंह, आर त्रिनाथ राव व सार्थक देवरस।

खबरें और भी हैं...