पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संपत्ति को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने दो लोगों को गोली मारी

जमीन विवाद पर दो को गाेली मारी, भाजपा नेता की मौत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर/डोंगरगढ़. संपत्ति को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने दो लोगों को गोली मार दी। इसमें भाजपा नेता डोमन साहू की मौत हो गई। उसके साथी मनोज श्रीवास्तव को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुधवार की रात करीब 8 बजे संपत्ति विक्रेता महेश सोनी ने समझौते के लिए क्रेता डोमन साहू व मनोज श्रीवास्तव को अपने घर बुलाया था। लेकिन विवाद होने पर महेश सोनी ने गोली चला दी।
घायल 50 वर्षीय डोमन साहू और 47 वर्षीय मनोज श्रीवास्तव को तत्काल सामुदायिक अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने राजनांदगांव रेफर कर दिया। इलाज के दौरान डोमन की मौत हो गई। मनोज श्रीवास्तव की हालत गंभीर है।
डोमन डोंगरगढ़ के पूर्व शहर भाजपा उपाध्यक्ष थे। गोली चलाने के बाद आरोपी महेश सोनी ने थाने में समर्पण कर दिया है। पुलिस ने बताया कि करीब दो साल पहले मनोज श्रीवास्तव ने केदार बाड़़ी में महेश सोनी से 8 लाख रुपए में जमीन खरीदी थी।
बाद में महेश सोनी का अपने भाई बल्ला सोनी से इसी जमीन को लेकर विवाद हो गया। दरअसल में यह जमीन बल्ला सोनी की रही जिसे उसके भाई महेश सोनी ने बेच दिया था। इस विवाद को क्रेता मनोज श्रीवास्तव सुलझाने महेश सोनी से आग्रह करता रहा।
मनोज चाहता था कि वह जमीन उसके पास ही रहने दे पर महेश सोनी व उसके परिवार के सदस्य नहीं चाह रहे थे।
इसी के चलते महेश सोनी ने मनोज श्रीवास्तव को विवाद सुलझाने के लिए घर बुलाया। उनके साथ डोमन साहू व उसका मित्र रवि अग्रवाल भी था। विवाद बढ़ने पर महेश सोनी ने गोली चला दी। रवि अग्रवाल जान बचाकर भाग गए। पुलिस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है।
खबरें और भी हैं...