रायपुर. छत्तीसगढ़ की बास्केटबॉल टीम ने हैदराबाद में खेली गई राष्ट्रीय महिला खेल में रजत पदक जीता। शुक्रवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में तेलंगाना ने छग को 81-65 से हराया। छग की ओर से रिया वर्मा ने सबसे अधिक 16 अंक बनाए।
गुलफजा अली ने भी 15 अंक का योगदान दिया। टीम की दो अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पूनम चतुर्वेदी और शरणजीत कौर भारतीय कैंप में होने के कारण टूर्नामेंट में नहीं खेल सकी थीं। टीम ने महिला खेल में अब तक 10 स्वर्ण और 3 रजत पदक जीता है।