पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रमन के गोठ में भर्ती प्रक्रिया बदलने का ऐलान

राज्य में तृतीय-चतुर्थ श्रेणी के पदों के लिए अब इंटरव्यू नहीं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर. राज्य में अब तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के पदों के लिए इंटरव्यू नहीं लिए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने रेडियो वार्ता ‘रमन के गोठ’ में इसकी घोषणा की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात में जिक्र किया था कि इंटरव्यू के बहाने क्या होता है, यह सभी को पता है। इसलिए ऐसे इंटरव्यू काे समाप्त किया जाना चाहिए। उनकी इस पहल पर फैसला करने वाला छत्तीसगढ़ पहला राज्य बन गया है।

हाल में राज्य सरकार ने विभिन्न विभागों में तृतीय और चतुर्थ वर्ग श्रेणी के पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू की है। इस कारण सरकार ने इन पदों से साक्षात्कार की प्रक्रिया को हटाने का फैसला किया। इससे भ्रष्टाचार कम होने के आसार हैं।
रमन ने कहा कि रोजगार के लिए राज्य में कई कदम उठाए जा रहे हैं। नया रायपुर में ट्रिपल आईटी, भिलाई में आईआईटी, सभी 27 जिलों में लाइवलीहुड कॉलेज खोलना लोगों को रोजगार देने की दिशा में ही उठाए गए कदम हैं। हर ब्लॉक में कम से कम एक आईटीआई भी खोले जाएंगे।

युवाओं को सरकारी नौकरी में अधिक अवसर देने के लिए 31 दिसम्बर 2016 तक सीधी भर्ती के पदों पर आयु सीमा 35 वर्ष से बढ़ाकर 40 वर्ष कर दी गई है। तृतीय श्रेणी के पदों पर अनुकम्पा नियुक्ति के मामलों में दस प्रतिशत की अधिक सीमा को एक साल के लिए शिथिल कर दिया गया है।
खबरें और भी हैं...