पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कम हाइट से बास्केटबॉल टीम में जगह नहीं पाए तो 40 को वहां पहुंचा दिया

छोटे कद ने कराया था रिजेक्ट, देश को दिए नेशनल लेवल के 40 खिलाड़ी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर. बास्केटबॉल में शानदार खेल के बावजूद भिलाई के राजेश पटेल को इंडियन टीम में सिर्फ इसलिए जगह नहीं मिली क्योंकि उनकी हाईट कम (5 फीट 6 इंच) थी। इस बात से कुछ दिनों तक दुखी रहने के बाद राजेश ने ठान लिया कि अगर खुद इंडियन टीम में नहीं जा सके तो दूसरे खिलाड़ियों को वहां तक पहुंचाएंगे। 40 खिलाड़ी नेशनल टीम में भी सिलेक्ट हो चुके हैं और 3 से 4 खिलाड़ी हर साल चुने जा रहे हैं। बास्केटबॉल के भीष्म पितामह के तौर पर मिली पहचान...
अब तक 15 हजार खिलाड़ियों को बास्केटबॉल में ट्रेन्ड कर चुके राजेश को छत्तीसगढ़ में इस खेल का भीष्म मान लिया गया है। हाल ही में इनकी ट्रेनिंग में छत्तीसगढ़ की सब जूनियर टीम ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप का खिताब भी जीता है। राजेश के 16 साल के ट्रेनिंग पीरियड के दौरान छत्तीसगढ़ टीम 13 बार नेशनल चैंपियन बन चुकी है।
-उन्होंने 1985 में बतौर कोच भिलाई में अपना काम शुरू किया था।
-मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के उनके तैयार किए गए खिलाड़ी अब तक सब जूनियर, जूनियर और सीनियर कैटेगरी में 52 गोल्ड मेडल, 12 में सिल्वर मेडल, 17 में ब्रोंज जीते हैं।
-नेशनल टूर्नामेंट्स में 401 लड़कियों ने गोल्ड मेडल, 102 लड़कियों ने सिल्वर, 97 लड़कियों ने ब्रोंज मेडल पाए हैं।
-एक कोच के तौर पर यह रिकार्ड पूरे देश में राजेश पटेल के नाम है।
-उनके सिखाए 30 महिला खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ सरकार ने 12 वर्ष में शहीद राजीव पांडे अवार्ड, 12 खिलाड़ियों को शहीद कौशल यादव अवार्ड दिया है।
-वह खुद पांच एशियन टीम में भारतीय टीम के प्रशिक्षक बनाए गए। राजेश का नाम 2015 में लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज हुआ है।
-राजेश अपनी सैलेरी का 40 फीसदी हिस्सा खेल सुविधाओं पर खर्च करते हैं।
लारा दत्ता बनाएंगी फिल्म
बास्केटबॉल में महिला खिलाड़ियों की कामयाबी और राजेश पटेल के संघर्ष से प्रभावित होकर लारा दत्ता उन पर फिल्म बनाने जा रही हैं। इसकी ज्यादातर शूटिंग भी भिलाई में होगी। कहानी भिलाई की नेशनल प्लेयर रिया सिंह, भारती नेताम, एल दीपा, कविता व सरनजीत की कहानी पर बेस्ड होगी। लारा इस बारे में राजेश से तीन बार मिल चुकी हैं।
चेन्नई में जीता 13वां खिताब
8 फरवरी को पुडुचेरी में 42वीं सब जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ ने तमिलनाडु को हराकर 13वां खिताब जीता।
तमन्ना अधूरी, फिर भी खुश हूं
इंडियम टीम में सिलेक्शन की तमन्ना अधूरी रही। पर इस बात से खुश हूं कि बास्केटबॉल खेल में प्रदेश की लड़कियां सफल हो रही हैं। जिन्हें मैंने सिखाया, उन्हें आत्मनिर्भर देखता हूं तो संतुष्टि मिलती है।’’
राजेश पटेल, प्रशिक्षक गर्ल्स बॉस्केटबॉल
अभी 6 भारतीय टीम में
राजेश से कोचिंग ले चुकीं शरणजीत कौर, कविता, पूनम, रिया सिंह, भारती नेताम व एल दीपा वर्तमान में बॉस्केटबॉल की नेशनल टीम का हिस्सा हैं।
राजेश पूरे कर रहे 3 संकल्प
-पहला गरीब परिवार की लड़कियों को वर्ल्ड लेवल ट्रेनिंग देना।
-दूसरा वर्ल्ड रैंकिंग में इंडियन टीम को टॉप-थ्री में लाना है। अभी टीम की वर्ल्ड रैंकिंग चौथी है।
-तीसरा संकल्प प्रदेश में बास्केटबॉल के इनडोर स्टेडियम बनवाना है।
आगे की स्लाइड्स में देखें राजेश पटेल से जुड़ी और फोटोज...
खबरें और भी हैं...