रायपुर. दैनिक भास्कर की जीतो 10 करोड़ पुरस्कार योजना ने राजधानी के टिकरापारा निवासी रविकांत गुप्ता के जीवन में भी खुशियां बिखेर दी हैं। उन्होंने इस योजना के तहत बाइक जीती है। इस जीत के बाद भास्कर टीम ने उन्हें घर जाकर बधाई दी।
रविकांत बताते हैं कि वे पिछले 18 साल से अपनी दुकान और घर पर दैनिक भास्कर मंगवा रहे हैं। पहली बार उन्होंने इतना बड़ा इनाम जीता। जीत की खबर उन्हें मुंगेली में रहने वाले उनके भाई ने दी। जब भाई ने रविकांत को बताया कि वे दैनिक भास्कर की योजना के तहत बाइक जीत गए हैं तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा
।
दैनिक भास्कर रायपुर की एसएमडी टीम भी जीत की सूचना मिलने के बाद उनके घर पहुंची और उन्हें और उनके परिवार के लोगों को ढोल-नगाड़ों के बीच बुके भेंटकर बधाई दी। इस मौके पर यूनिट ऑपरेशन हेड सीपी शर्मा, एसएमडी मैनेजर श्रीकांत यादव, एजेंट सेनापति खन्ना आदि मौजूद थे।