पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • यूनिवर्सिटी एग्जामों को लेकर छात्रों के विरोध के बाद बदली समय सारिणी

रविवि की परीक्षाओं का टाइम टेबल बदला, सभी पर्चों में गैप

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर. पं.रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी कर वार्षिक परीक्षाओं की समय सारिणी बदल दी गयी है। विद्यार्थियों को जिन पर्चों के बीच गैप न होने की शिकायत थी, उनकी तारीखों में फेरबदल किया गया है। पर्चों के बीच पांच-छह दिन गैप दिया गया है। संशोधित समय सारिणी बुधवार को जारी की गई।

विद्यार्थियों को सबसे ज्यादा शिकायत बीएससी अंतिम वर्ष के गणित व फिजिक्स के पर्चों को लेकर थी। पुरानी समय सारिणी में गणित का पर्चा 28 मार्च को था। फिजिक्स का पर्चा उसके अगले ही दिन 29 मार्च को आयोजित होना था।
दोनों मुख्य पर्चों के बीच गैप न होने से विद्यार्थी नाराज थे। कई स्तर पर विरोध होने के बाद रविवि प्रबंधन की ओर से मंथन किया गया। उसके बाद माना गया कि दोनों पर्चों के बीच गैप होना चाहिए। स्थिति को देखते हुए गणित के पर्चे की तारीख 16 अप्रैल कर दी गई है। फिजिक्स का पर्चा 29 मार्च को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा।

इसी तरह बीएससी अंतिम वर्ष औद्योगिक रसायन के पर्चे की तारीख को लेकर विरोध था। पुरानी समय सारिणी में 1 व 2 अप्रैल को पर्चे थे। 2 अप्रैल वाले पर्चे की तारीख बढ़ाकर 20 अप्रैल कर दी गई है।
इसी तरह बीएससी भाग-1,2 व 3 के तहत 26 अप्रैल को होने वाला बायोकेमिस्ट्री प्रथम का पर्चा अब 2 मई को होगा। 29 अप्रैल को होने वाले बायोकेमिस्ट्री द्वितीय का पर्चा अब 5 मई को होगा।

बीएससी अंतिम के विद्यार्थियों ने कुछ दिन पहले ही विवि के अफसरों को ज्ञापन सौंपा था। इसमें उन्होंने समय-सारणी में संशोधन करने की मांग की थी। गौरतलब है कि रविवि की स्नातक परीक्षाएं 10 मार्च से, स्नातकोत्तर की परीक्षाएं 18 मार्च से शुरू होंगी। ये परीक्षाएं परीक्षाएं 13 मई तक चलेंगी। प्रवेश पत्र फरवरी के आखिरी सप्ताह में आने की संभावना है।
इस तरह होंगी परीक्षाएं
-बीए 10 मार्च से 10 मई।
-बीकॉम 10 मार्च से 23 अप्रैल।
-बीएससी 10 मार्च से 13 मई तक ।
-बीसीए 10 मार्च से 25 अप्रैल।
-होमसाइंस 10 मार्च से 7 अप्रैल।
-एमए. इतिहास 19 मार्च से 11 अप्रैल।
-एमए. अर्थशास्त्र 31 मार्च से 22 अप्रैल।
-एमए. राजनीति विज्ञान 30 मार्च से 26 अप्रैल।
-एमए. समाजशास्त्र, भूगोल, लोक प्रशासन 5 अप्रैल से 23 अप्रैल।
खबरें और भी हैं...