पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • देश में हल्की बारिश की वजह से रात का तापमान बढ़ गया है

बारिश से रात का तापमान बढ़ा, ठंड हुई गायब

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर. प्रदेश में हल्की बारिश की वजह से रात का तापमान बढ़ गया है। इस वजह से ठंड कम हो गई है। राजधानी में भी बादलों की वजह से सुबह काफी देर बाद धूप खिली। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले 48 घंटे के दौरान कहीं हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक तरफ उत्तर-पश्चिम से हल्की ठंड और हल्की गर्म हवा आ रही है।
वहीं समुद्र की तरफ से नमीयुक्त हवा भी आ रही है। इस वजह से राज्य के कुछ हिस्से में मामूली ठंड है वहीं कहीं-कहीं पर ठंड लगभग गायब है। राज्य के कुछ हिस्से में पिछले 24 घंटे के दौरान हल्की बारिश हुई। नमी बढ़ने की वजह से रात का तापमान बढ़ गया है। इसलिए ठंड गायब हो गई है।
रायपुर में दिन का तापमान जहां 32 डिग्री से ऊपर है वहीं रात में भी यह 20 डिग्री तक पहुंच गया है। यह सामान्य से चार डिग्री अधिक है। इधर, बिलासपुर, पेंड्रारोड और अंबिकापुर में भी न्यूनतम तापमान 12 से 16 डिग्री के बीच है। दुर्ग, राजनांदगांव और जगदलपुर में भी न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से ऊपर है।
लालपुर मौसम केंद्र के सहायक मौसम विज्ञानी पीएल देवांगन के अनुसार समुद्र से नमी आने की वजह से रात के तापमान में इतनी तेजी से वृद्धि हुई है। अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। राजधानी में भी आकाश में आंशिक बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम तापमान 21 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
खबरें और भी हैं...