- Hindi News
- नाली के िलए नई दीवार नहीं, बाउंड्रीवॉल से चला रहे काम
नाली के िलए नई दीवार नहीं, बाउंड्रीवॉल से चला रहे काम
डीबीस्टार टीम ने पड़ताल में पाया कि देवेंद्र नगर सेक्टर-4 में नाली सड़क निर्माण के लिए जनवरी में नगर निगम ने प्रस्ताव पास किया। जावेद खान और गायत्री गायकवाड़ को ठेका मिला। नाली के लिए 46.97 लाख और सड़क के लिए 63.33 लाख रुपए स्वीकृत हुए। मई में नाली निर्माण शुरू हुआ।
घटिया काम देख रहवासियों ने आपत्ति दर्ज करवाई लेकिन ठेकेदार ने सुधार नहीं किया। जोन और निगम मुख्यालय में शिकायत दी, उस पर भी कुछ नहीं हुआ। शर्तों के अनुसार नाली के दोनों ओर आठ इंच दीवार खड़ी करनी थी। एक ओर 8 इंच दीवार बनाई गई लेकिन दूसरी ओर घरों के बाउंड्रीवॉल से काम चला लिया। इस बीच लोगों ने आरटीआई में टेंडर की प्रति निकलवाई। खुलासा हुआ मानकों के अनुसार काम नहीं हो रहा है।
अगस्त में सड़क निर्माण शुरू हुआ। इसमें पुरानी सड़क को 1.4 फीट खोदकर नई बनानी है। जबकि ठेकेदार नौ इंच गड्ढा कर निर्माण करवा रहा है। जब कहीं सुनवाई नहीं हुई तो रहवासियों ने पीडब्ल्यूडी मंत्री राजेश मूणत से शिकायत की। उन्होंने जोन आयुक्त को काम में सुधार के लिए कहा। इसके बाद से काम बंद है। जांच के बाद दोबारा शुरू होगा।
बनते ही गिरने लगी दीवार
नालीनिर्माण का काम अभी पूरा हुआ है फिर भी कई जगह से इसकी दीवार गिरने लगी है। बरसात के दौरान बहते पानी में काम शुरू हुआ था। इस वजह से निर्माण उखड़ने लगा। नीचे की सतह काे कच्चा ही छोड़ दिया गया है। नाली की चौड़ाई 3 फीट रखनी थी लेकिन ढाई फीट ही रखा गया है।
ले-आउट में बदलाव की मांगी अनुमति
िशकायतके बाद ठेकेदार ने ले-आउट में बदलाव के लिए जोन कार्यालय में प्रस्ताव भेजा है। ठेकेदार का कहना है रहवासी चाहते हैं सड़क का निर्माण नाली के बगल से हो जबकि टेंडर में छह मीटर चौड़ी सड़क बनाने का प्रस्ताव है।