पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जांच की समय सीमा खत्म फिर भी बयान नहीं हुए पूरे

जांच की समय-सीमा खत्म फिर भी बयान नहीं हुए पूरे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदिरागांधी कृषि विश्वविद्यालय में रेटरो साइन बोर्ड लगाने में हुई गड़बड़ी की जांच पूरी नहीं हो पाई है। कोर्ट द्वारा तेलीबांधा थाने से एक महीने के अंदर जांच कर रिपोर्ट देेने के लिए कहा गया था। इसे दो महीने से अधिक हो गए लेकिन अब तक सभी के बयान ही नहीं लिए जा सके हैं। थाना प्रभारी का कहना है कि एक अधिकारी का बयान बचा है। इसके बाद रिपोर्ट सौंप देंगे।

डीबी स्टार ने 9 सितंबर 2011 को मर्जी से निविदा जारी, सामान लगाया लोकल, 16 सितंबर 2014 को साइन बोर्ड लगाने में हुई गड़बड़ी की जांच करेंगे थाना प्रभारी और 3 नवंबर को तीन सप्ताह में पुलिस ने जांच तक शुरू नहीं की शीर्षक से खबरें प्रकाशित कर गड़बड़ी का खुलासा किया था। विवि में 22 लाख रुपए की लागत से रेटरो साइन बोर्ड लगाने में नियमों का ध्यान नहीं रखा गया था। खुलासे के बाद भी विवि ने जांच नहीं करवाई तो एक आरटीआई कार्यकर्ता मामले को कोर्ट ले गए। वहां से तेलीबांधा थाने को जांच का आदेश दिया गया था। पुलिस अधिकारी बता रहे हैं कि टीआई के तबादले से देरी हुई।

^जल्द रिपोर्ट सौंप देंगे

95प्रतिशत जांच हो चुकी है। एक अधिकारी का बयान हो पाने के कारण रिपोर्ट पूरी नहीं हो पाई है। कोर्ट से 15 दिसंबर तक का समय मांगा गया था। बयान के लिए और समय मांगेंगे। इसके बाद रिपोर्ट सौंप दी जाएगी। सुभाषदास, टीआई,तेलीबांधा थाना

Follow-up