पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुधार के बाद भी नहीं बदलता आधार नंबर

सुधार के बाद भी नहीं बदलता आधार नंबर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आधारकार्ड में नाम सुधरवाने की प्रक्रिया शिविर या च्वॉइस सेंटर से की जा सकती है। इसके लिए आधार कार्ड की फोटोकॉपी के साथ आईडी और एड्रेस प्रूफ की प्रति जमा करना होता है। इनमें दर्ज नाम-पता के अाधार पर सुधार किया जाता है। शिविर या च्वॉइस सेंटर में आधार नंबर आैर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद सुधार की प्रक्रिया शुरू की जाती है। नए कार्ड में भी आधार नंबर वही रहता है, पुराने रजिस्ट्रेशन में बस नाम-पता सुधार दिया जाता है। सुधार की प्रक्रिया शिविर में नि:शुल्क होती है। एक महीने बाद डाक से नया कार्ड जाता है। वहीं च्वॉइस सेंटर के माध्यम से करवाने पर इंटरनेट और तत्काल प्रिंट का 50 रुपए चार्ज लिया जाता है। रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज आते ही नए कार्ड का प्रिंट निकालकर ले सकते हैं।

पेज 1 का शेष >

सरकारी योजना का लाभ लेने के उद्देश्य से संशोधन

कैशसब्सिडी समेत अन्य सरकारी योजनाओं के लिए केंद्र सरकार द्वारा आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में जिनके आधार कार्ड में नाम-पता गलत है, वे सुधार के लिए परेशान हो रहे हैं। राजधानी में बड़ी संख्या में ऐसे कार्ड बनकर गए हैं, जिनमें नाम सही तो पता गड़बड़ है। इसी बात का फायदा निगम के कुछ कर्मचारी और शिविर वाले उठा रहे हैं। बैजनाथ पारा स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में 15 दिन से शिविर लगाकर आधार कार्ड बनाया जा रहा है। शाम को 5.00 बजे के बाद शिविर बंद हो जाता है। इसके बाद रात 8.00 बजे से वसूली का खेल शुरू होता है।