- Hindi News
- जोन आयुक्त की सफाई पार्षद के कहने पर करवाया काम
जोन आयुक्त की सफाई पार्षद के कहने पर करवाया काम
डीबीस्टार ने 16 नवंबर को पाइपलाइन बिछाने 30 लाख की सड़क खोदी, बिना कनेक्शन रेस्टोरेशन शुरू शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसमें बताया गया था कि निगम प्रशासन बिना योजना कहीं भी काम शुरू करवा देता है फिर बार-बार उसमें हेरफेर कर पैसे बर्बाद करता रहता है।
पुरानी बस्ती ठाकुरपारा में पिछले साल बिना जरूरत अच्छीखासी सड़क को 30 लाख रुपए खर्च कर फिर से बनवाया गया। छह महीने बाद इसकी खुदाई कर दी गई। बताया गया, 16 लाख रुपए की लागत से पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा है। पुरानी पाइप खराब हो गई है। जैसे-तैसे काम पूरा करवाया और बिना रेस्टोरेशन के सड़क पर मिट्टी छोड़कर चले गए। दुर्घटनाएं हुई तो शिकायत की गई लेकिन हालात नहीं बदले। ऐसे में रहवासियों ने अपने घर के सामने मरम्मत का काम करवाया। तीन महीने बाद फिर से सड़क की खुदाई शुरू हो गई। ठेकेदार के कर्मचारी तीन-चार इंच गड्ढा करते और उस पर मलबा डालकर आगे बढ़ जाते। लोगों ने इस पर टोका तो विवाद होने लगा। इस पर निगम के अधिकारियों ने बताया कि पाइपलाइन डालने के बाद रेस्टोरेशन नहीं हुआ था जिसे पूरा करवा रहे हैं। इतने सब के बाद भी अभी तक नई पाइपलाइन से क्षेत्र में कनेक्शन नहीं दिया गया है।
जोन क्र.-5 के उप-अभियंता आशीष शुक्ला का कहना था कि पीएचई से रेस्टोरेशन करवाने पर ज्यादा खर्च आता है इसलिए निगम की तरफ से टेंडर किया गया है। वहीं तीन महीने बाद टेंडर जारी करने के संबंध में उनके पास कोई जवाब नहीं था। जोन आयुक्त जांच करवाने की बात कह रहे थे।
खबर प्रकाशित होने के बाद जोन आयुक्त से दोबारा बात की गई। अब कह रहे हैं, पार्षद के कहने पर काम करवाया था।
^आवेदन के आधार पर टेंडर किया था
मैंनेमौके पर जाकर इसकी जांच की थी। तीन महीने पहले पाइपलाइन डाली गई थी। इसका अब रेस्टोरेशन करवाया गया है। स्थानीय पार्षद ने इसके लिए हमें आवेदन किया था। इसके आधार पर टेंडर जारी किया गया। विजयपांडे, आयुक्त,जोन क्र.-5, रायपुर नगर निगम
Follow-up