पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तस्वीरों में देखिए भाप से कैसे चलता था रेल इंजन

तस्वीरों में देखिए भाप से कैसे चलता था रेल इंजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जब देश में भाप इंजन से रेल चला करती थी तब कोयले को लंबे समय तक खपाने के लिए उसमें पानी डाला जाता था। एक रेलवे कर्मी का रोजाना सिर्फ यही काम होता था।

इतना ही नहीं उस वक्त रेलवे का हर काम इंसान ही किया करते थे। मशीनी मदद के बराबर ली जाती थी। रेलवे से जुड़ी ऐसी जानकारी कोई व्यक्ति नहीं, बल्कि तस्वीरें दे रही हैं। रेल मंडल रायपुर द्वारा तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी लगाई गई है। इसमें 1800 सदी से लेकर 2014 तक की रेलवे की अलग-अलग फोटो नजर रही है। रेलवे स्टेशन के प्लेट फॉर्म नंबर 1 के रेस्ट हाउस नंबर 5 में लगी एग्जीबिशन मंगलवार से शुरू हुई। इसमें लगभग 66 फोटो हैँ। कुछ ब्लैक एंड व्हाइट तो कुछ कलरफुल। इस प्रदर्शनी को कोई भी व्यक्ति निशुल्क सुबह 10:30 से शाम 5 बजे तक देख सकता है।

rail exhibition

रेलवे स्टेशन के रेस्ट हाउस में लगाई गई प्रदर्शनी में ऐसे ही कई चित्र प्रदर्शित हैं।