पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लाखों में तैयार हो रहे माता के पंडाल

लाखों में तैयार हो रहे माता के पंडाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुख-संपत्तिदेने वाली दुर्गा मां के लिए शहर की दुर्गोत्सव समितियां भव्य पंडाल बनाने में लगी हैं। माना में स्थापित की जाने वाली माता की प्रतिमा और पंडाल पर लगभग 15 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। एक वर्ग जहां झूमा देने वाले गरबे की तैयारी में डूबा हुआ है, तो दूसरी तरफ दुर्गा पूजा आयोजन समितियां पूरी शिद्दत से तैयारियां कर रही हैं शारदीय नवरात्र की। ज्यादातर पंडालों की छटा आपको एक झलक में बंगाल में होने वाली दुर्गा पूजा की खुमारी में सराबोर कर देगी। कल तक पंडाल पूरी तरह तैयार हो जाएंगे।

अधिकांश बड़े पंडालों में इस बार बंगाल के प्रसिद्ध दुर्गा मंदिरों की झलक दिखाई देगी।

navratri utsav

ये है कोलकाता का प्रसिद्ध कालीबाड़ी मंदिर।

ये है गुजरात का अक्षरधाम मंदिर।

आर्केस्ट्रा की रहेगी धूम

फाफाडीह स्थित रेल्वे कॉलोनी में लोगों के दुर्गा पूजा के मजे को आर्केस्ट्रा दोगुना करेगा। आयोजन समिति से जयदीप होर ने बताया षष्टी से बंगाली रीति रिवाज के तहत यहां पूजा शुरू होगी। 5 लाख रुपयों के बजट में यहां भव्य पूजा का आयोजन किया जाएगा।

कुतबुद्दीन का किला

मुगल शासक कुतुबुद्दीन एेबक के बनाए किलों में से एक रायपुर में बनेगा। यानि की मां दुर्गा के पंडाल को किले की तरह तैयार किया जा रहा है। आयोजन समिति के देवाशिष मुखर्जी ने बताया कि डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में करीब 2 लाख 50 हजार में ये पंडाल तैयार हो रहा है।

तारकेश्वर मंदिर

6 लाख की लागत से कालीबाड़ी में कोलकाता के प्रसिद्ध तारकेश्वर मंदिर का प्रतिरूप एक महीने से तैयार किया जा रहा है। मंदिर प्रभारी शुभेंद्रु सान्याल ने बताया गंगा किनारे की मिट्टी से बंगाली कलाकार यहीं 1 लाख रुपए की भव्य मूर्ति भी तैयार कर रहे हैं।

आरकेसी के पास करीब 6 लाख रुपए में पंडाल तैयार हो रहा है। आयोजन समिति के सजल यादव ने बताया कि 1 लाख 10 हजार रुपए में माता की भव्य मूर्ति लाई जा रही है।

अक्षरधाम मंदिर

माना मार्केट में होने वाली दुर्गा पूजा में इस बार गुजरात के अक्षरधाम मंदिर की छटा बिखरेगी। आयोजक श्याम चक्रवर्ती ने बताया कि करीब 4 लाख में पंडाल तैयार किया जा रहा है। मूर्ति 1 लाख की होगी।

15 लाख में स्थापना

सन 1974 से माना में बंगाली रीती रिवाज से दुर्गा पूजा का दौर जारी है। इस बार यहां कोलकाता की प्रसिद्ध कालीबाड़ी का प्रतिरूप तैयार किया जा रहा