- Hindi News
- पावरफुल यूनिक थॉट से लाइफ में मिलेगी सक्सेस
पावरफुल यूनिक थॉट से लाइफ में मिलेगी सक्सेस
चेंबरऑफ कॉमर्स की वुमेन विंग के कार्यक्रम में मंगलवार को मोटिवेटर उज्जवल पाटनी ने लेडीज को पावर थिंकिंग और लाइफ मैनेजमेंट की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लाइफ में हर स्थिति अगर पावरफुल सोच के साथ हैंडल की जाए तो सफलता जरूर मिलेगी। उन्होंने लाइफ जबरदस्त बनाने के लिए कुछ बातें अपनाने की बात कही।
1. स्मार्ट बनिए, क्योंकि घर बाहर के सारे काम स्मार्टनेस से हैंडल करने पर आसान लगने लगते हैं।
2. यूजफुल बनिए, लेकिन दूसरों को खुद को यूज मत करने दीजिए।
3. सक्सेस के लिए, कहना सीखें।
4. अपने परिवार को सुरक्षित रखने के लिए स्ट्राॅन्ग बनिए।
5. आने वाले 20 सालों का प्लान बनाइए। आप खुद को कहा देखते हैं, फिर उसके अनुसार काम करिए।
6. एंजॉय करना सीखिए। जीवन में कुछ दिन ऐसे भी होने चाहिए, जब आप सबकुछ भूलकर पागलपन के साथ एंजॉय करते हैं। इससे जीने और सफल होने की एनर्जी मिलती है।
motivational seminar