गैस सब्सिडी का फायदा दिलाने तेज हुई पहल
डीबीस्टार ने 3 फरवरी को दो लाख उपभोक्ता, ऑनलाइन सुविधा नहीं, खाते में नहीं पहुंच रही सब्सिडी शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। बताया गया था कि जिला सहकारी बैंक मर्यादित के खाताधारक गैस सब्सिडी का पैसा नहीं मिलने से परेशान हैं। यहां से उन्हें दूसरे बैंक के अकाउंट खोलने की सलाह दी जा रही थी। ग्राहकों की यह भी शिकायत थी कि पूछताछ करने पर उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है।
बैंक में आधार पेमेंट ब्रिज सिस्टम शुरू नहीं हो पाने के कारण समस्या रही थी। ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के लिए आईएफएस कोड तो जनरेट हो गया है लेकिन उसे सेंट्रल बैंकिंग सिस्टम (सीबीएस) से लिंक नहीं किया जा सका है। इससे करीब दो लाख उपभोक्ता परेशान हैं। बैंक की रायपुर समेत महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद और बलौदा बाजार में 60 शाखाएं हैं। इनमें 18 लाख खाताधारकों में दो लाख सेविंग अकाउंट वाले हैं।
ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और आधार पेमेंट ब्रिज सिस्टम शुरू करने के लिए एक्सिस बंैक से एमओयू किया गया है। खबर प्रकाशित होने के बाद सहकारी बैंक के सीईओ ने एक्सिस बैंक के अधिकारियों से जल्द आधार पेमेंट ब्रिज सिस्टम शुरू करने के लिए कहा है। वहीं उपभोक्ताओं से सही व्यवहार करने के लिए कर्मचारियों को निर्देश जारी किया गया है।
^एक्सिस बैंक प्रबंधन
से बात की है
सेंट्रलबैंकिंग सिस्टम से अभी जुड़े हैं, इस कारण थोड़ी समस्या रही है। बैंकिंग प्रक्रिया में थोड़ा समय लगता ही है फिर भी एक्सिस बैंक प्रबंधन से जल्द सुविधा शुरू करने के लिए कहा है। उपभोक्ताओं से दुर्व्यवहार को लेकर कर्मचारियों को निर्देश जारी किया गया है। अनूपअग्रवाल, सीईओ,जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित
Follow-up