पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पड़ोसी राज्यों से बेहतर स्थिति में है छत्तीसगढ़

पड़ोसी राज्यों से बेहतर स्थिति में है छत्तीसगढ़

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संयुक्तराष्ट्र ने हाल ही में रिपोर्ट जारी कर खुलासा किया है कि भारत में हर साल कुपोषण के कारण मरने वाले पांच साल से कम उम्र के बच्चों की संख्या दस लाख से ज्यादा है।

वैश्विक स्तर पर हुए सर्वे में सामने आया कि दक्षिण एशिया में भारत कुपोषण के मामले में सबसे बुरी स्थिति में है। वहीं जब बात नेशनल लेबल पर हो तो अच्छी खबर यह है कि छत्तीसगढ़ अपने पड़ोसी राज्यों की तुलना में कुपोषण पर काफी हद तक काबू पा चुका है। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे ने एक से लेकर पांच साल तक के कुपोषित बच्चों के आंकड़े जारी किए हैं। इस लिस्ट में सबसे टॉप पर मध्य प्रदेश और पांचवें स्थान पर छत्तीसगढ़ है। दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर क्रमश: झारखंड, बिहार मेघालय है।

वर्ष 2013 में छत्तीसगढ़ में किए गए वजन त्यौहार के आंकड़ों के अनुसार कुपोषण की दर 38 प्रतिशत है, जबकि इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ पापुलेशन साइंसेज की रिपोर्ट-2007 के अनुसार राज्य में पांच वर्ष तक की आयु के बच्चों में कुपोषण का स्तर 47.6 प्रतिशत था।