- Hindi News
- आईआईएम में मैनेजमेंट कैपेसिटी इनहेंसमेंट प्रोग्राम आयोजित
आईआईएम में मैनेजमेंट कैपेसिटी इनहेंसमेंट प्रोग्राम आयोजित
सिटी रिपोर्टर } अगरआप लीडर हैं तो लीडरशिप दिखाइए। अपनी गलतियां कलीग पर थोपने या एक्सक्यूज देने से बेहतर है कि आप गलती स्वीकारें और दोबारा हो इस बात का ध्यान रखें। अपने साथियों को काम के लिए मोटिवेट करें, उनकी खूबियां पहचानें और उन्हें आगे बढ़ने का मौका दें। आईआईएम रायपुर के टेक्निकल एजुकेशन क्वालिटी इम्प्रूवमेंट प्रोग्राम में मौजूद अतिथियों ने मोटिवेशनल थॉट और एग्जांपल्स से प्रतिभागियों को लीडरशिप से वाकिफ कराया। इस छह दिवसीय मैनेजमेंट कैपेसिटी इनहेंसमेंट प्रोग्राम में छत्तीसगढ़ के अलावा ओडिशा, झारखंड, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल के इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट के अधिकारी शामिल हुए। सक्सेस के लिए एक्सपर्ट्स ने टाइम मैनेजमेंट जरूरी बताया। कार, बस, ट्रेन में खाली समय में जरूरी काम करने या पढ़ने की सलाह दी। आईआईएम के प्रोफेसर एसके मित्रा, संजीव पराशर और केके राय ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
लीडर्स को शोभा नहीं देता एक्सक्यूज