फार्मासिस्ट डे पर किया ब्लड डोनेट
रायपुर वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे पर छत्तीसगढ़ युवा फार्मासिस्ट संघ द्वारा शंकर नगर स्थित बिलासा ब्लड बैंक में ब्लड डोनेशन का आयोजन किया। संघ सदस्यों सहित आम लोगों ने इस अभियान में हिस्सा लिया। दो दिनों तक चलने वाले इस ब्लड डोनेशन कैंप के पहले दिन दर्जनों लोगों ने ब्लड डोनेट किया। 26 सितंबर को भी ये सिलसिला जारी रहेगा। डोनेशन के लिए 9826889163 पर संपर्क कर सकते हैं।