वैज्ञानिक हमारे लिए प्रेरणादायी
रायपुर शहीद संजय यादव स्कूल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्टूडेंट्स और टीचर्स ने मंगल यान के मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों को बधाई दी। कार्यक्रम में नगर निगम नेता प्रतिपक्ष सुभाष तिवारी ने बतौर अतिथि हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों का ये प्रयास पूरी दुनिया के लिए प्रेरणादायी साबित होगा। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान के नारे लगाए। सभा में व्याख्याता देवी सिंह ठाकुर, गीता साहू, नवाज शरीफ आिद मौजूद रहे।