फ्रेशर पार्टी में हुई मस्ती
रायपुर एनएसयूआई ने महंत कॉलेज द्वारा फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया। शहर के एक पैलेस में हुए आयोजन में ऑर्केस्ट्रा की धुन पर सीनियर्स-जूनियर्स सभी थिरकते दिखे। इस दौरान मिस्टर महंत का खिताब तुषार विश्वास तथा मिस महंत का खिताब डॉली राजपाल को दिया गया। कार्यक्रम में प्रदीप साहू, रवि सेन, तरुण सोनी, अनिकेत कुमार, छात्र संघ अध्यक्ष विभा रानी सोनी मौजूद रहे।