पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कर्मचारी नहीं कर रहे आवेदन, मेडिक्लेम पॉलिसी की प्रक्रिया अटकी

कर्मचारी नहीं कर रहे आवेदन, मेडिक्लेम पॉलिसी की प्रक्रिया अटकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीबीस्टार ने 14 सितंबर को प्रावधान अस्पष्ट फिर भी दबाव बनाकर दे रहे मेडिक्लेम पॉलिसी शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसमें बताया गया था कि पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कर्मचारी शासन द्वारा लागू मेडिकल रीइम्बर्समेंट योजना का फायदा चाहते हैं जबकि विवि प्रशासन उन्हें दूसरी योजना दे रहा है। विवि के 50 वर्ष पूरे होने पर स्वर्ण जयंती मेडिक्लेम बीमा पॉलिसी शुरू की गई है। इसमें कर्मचारियों को हर साल तीन लाख रुपए तक इलाज की सुविधा मिलेगी। कार्यपरिषद् से स्वीकृति के बाद कर्मचारियों से आवेदन मंगवाए गए लेकिन किसी ने रुचि नहीं दिखाई। पॉलिसी में प्रावधान स्पष्ट नहीं होने के कारण कर्मचारी आवेदन नहीं कर रहे थे।

वर्तमान में यहां 700 कर्मचारी हैं जिनमें से लगभग 500 को चिकित्सा भत्ता मिलता है। शुरुआत में 200 रुपए भत्ता मिलता था। कर्मचारियों की मांग पर 8 अगस्त 2012 को इसे 500 रुपए किया गया। साथ ही शासन की ओर से कर्मचारियों को भत्ता या रीइम्बर्समेंट में से एक विकल्प चुनने के लिए कहा गया। विवि ने इस आदेश का पालन नहीं किया। विवि प्रशासन का कहना था कि पहले से चले रहे प्रावधान में बदलाव नहीं किया जाएगा। नई पॉलिसी को लेकर कुलसचिव का कहना था कि इसे कर्मचारी समझ नहीं पा रहे हैं इस वजह से आवेदन नहीं कर रहे। खबर प्रकाशित होने के 15 दिन बाद टीम ने कुलसचिव से दोबारा बात की। इस बार उनका कहना था कि आवेदन नहीं आने से प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई है।

^नई पॉलिसी शुरू की है

विश्वविद्यालयप्रशासन ने कर्मचारियों के लिए नई मेडिक्लेम बीमा पॉलिसी शुरू की थी। कर्मचारियों के आवेदन नहीं आने के कारण प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है। केकेचंद्राकर, कुलसचिव,पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर

Follow-up