पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यात्रियों को वीडियो फुटेज नहीं दिखा रहे, अपराधी पहुंच से बाहर

यात्रियों को वीडियो फुटेज नहीं दिखा रहे, अपराधी पहुंच से बाहर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुररेलवे स्टेशन में बीते चार महीने से उठाईगिरी और पॉकेटमारी करने वालों पर कार्रवाई नहीं हो पा रही है। यात्री शिकायत दर्ज करवाते हैं लेकिन रेलवे पुलिस अपराधियों तक नहीं पहुंच पाती। इसे लेकर डीबी स्टार टीम ने पड़ताल की। खुलासा हुआ कि सीसीटीवी कैमरे की मॉनीटरिंग व्यवस्था बदलने के बाद अपराधी पकड़ से बाहर हो रहे हैं।

पहले आरपीएफ के जिम्मे सीसीटीवी की मॉनीटरिंग थी। अब डीआरएम इसे देख रहे हैं। डीआरएम कार्यालय से यात्रियों को वीडियो फुटेज नहीं दिखाया जा रहा। जबकि पहले यात्री को जीआरपी थाने में शिकायत के बाद फुटेज दिखाए जाते थे। आरोपी की शिनाख्ती के बाद पकड़ने की कार्रवाई होती थी। इसी का नतीजा था कि 75 प्रतिशत मामलों में अपराधी पकड़े गए हैं।

पड़ताल के दौरान अधिकारियों ने बताया कि पहले 15 दिन तक फुटेज का बैकअप रखते थे अब दो दिन में डिलीट कर देते हैं। स्टेशन में लगे 19 सीसीटीवी कैमरों में से 15 काम कर रहे हैं। आरपीएफ के ऑफिसर कमांडेंट का कहना है कि यात्रियों की मदद के लिए पहले वीडियो फुटेज दिखा रहे थे लेकिन जब से डीआरएम ऑनलाइन मॉनीटरिंग कर रहे, परेशानी हो रही है। वहीं डीआरएम का कहना है कि पहले क्या हो रहा था, इससे उन्हें मतलब नहीं है। >शेषपेज 2

investigation

^ पहले क्या हो रहा था, मतलब नहीं

स्टेशनमें लगाए गए सीसीटीवी कैमरे की मॉनीटरिंग मैं कर रहा हूं। इसके आधार पर आरपीएफ और जीआरपी वाले जांच कर आरोपी को पकड़ते हैं। स्टेशन में पहले यात्रियों को फुटेज दिखा रहे थे, इससे मुझे कोई मतलब नहीं है। अब उन्हें वीडियो फुटेज नहीं दिखाया जाएगा। राजीवसक्सेना, डीआरएम,रायपुर रेल मंडल