स्थान - प्लेटफॉर्मनंबर-1
स्थान - प्लेटफॉर्मनंबर-1
घटना-22अगस्त/ दोपहर 3.40 बजे
ट्रेन का इंतजार करते प्लेटफॉर्म से गायब हुआ सामान
मामला- खरियाररोड रहवासी विनोद साव परिवार के साथ रायपुर स्टेशन पर भोपाल जाने के लिए छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे थे। ट्रेन आने की घोषणा के बाद जब वे सामान उठाने के लिए खड़े हुए तो देखा एक बैग गायब है। विनोद ने इसकी शिकायत जीआरपी थाने में की। एफआईआर के बाद प्लेटफॉर्म एक में स्थित सीसीटीवी रूम मंें जाने के लिए कहा गया। वहां गेट पर आरपीएफ के जवान बैठे थे। उन्हें एफआईआर की कॉपी दिखाई तो कहने लगे, वीडियो फुटेज दिखाने की अनुमति नहीं है। अधिकारियों ने मना किया है। उन्हें सामान वापस नहीं मिल पाया।
^बिना सामान के ही जाना पड़ा
परिवारके साथ भोपाल जाने के लिए छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का इंतजार कर रहा था। इसी बीच किसी ने जेवर और कपड़ों से भरा बैग गायब कर दिया। इसकी शिकायत जीआरपी थाने में दर्ज करवाई लेकिन सीसीटीवी फुटेज नहीं दिखाए गए। बिना सामान के ही वापस जाना पड़ा। विनोदसाव, खरियाररोड िनवासी जिनका सामान चोरी हुआ था
केस-1