अग्रसेन जयंती पर निकली शोभायात्रा
रायपुर महाराजाअग्रसेन जयंती गुरुवार को शहर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर समता कॉलोनी स्थित भीमसेन भवन से अग्रवाल समाज द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों के साथ समाज के लोग नाचते-झूमते यात्रा में शामिल हुए। शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए शोभायात्रा वापस भीमसेन भवन पहुंचकर समाप्त हुई। अग्रसेन धाम समारोह में योगगुरु बाबा रामदेव भी शामिल हुए। इसी तरह छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज ने भी पुरानी बस्ती से शोभायात्रा निकाली।