देसी लिबास और बोल्ड मेकअप हिट
अष्टमी से बोल्ड मेकअप : अष्टमीसे गरबा ग्राउंड में बोल्ड मेकअप नजर आएगा। गर्मी से परेशान होने के बावजूद इन दो दिनों में गरबा की रौनक बहुत ज्यादा होने की वजह से बोल्ड लुक देने वाले वाटरप्रूफ मेकअप किए जाएंगे। अष्टमी के लिए पार्लर्स में अभी से बुकिंग हो रही है।
500 से लेकर 4000 रुपए तक में गरबा के लाइट बोल्ड मेकअप किए जा रहे हैं। बोल्ड लुक के लिए पैन केक के बेसिक्स के साथ बोल्ड रेड, ऑरेंज, पिंक, गोल्डन लिप शेड, हैवी कलरफुल स्मज प्रूफ और स्मोकी आई मेकअप किया जाएगा। फेस कट देने के साथ ही इस मेकअप में अंडर आई हाइलाइटिंग भी की जाती है। काजल भी कलरफुल और फिशकट के लगाए जाते हैं।
हाईबंच और पफ : गर्मियोंकी वजह से हाई बंच वाले हेयर स्टाइलिंग, हाई साइड पफ, पफ के साथ स्टायलिश चोटियां, हाफ कर्ल गरबा ग्राउंड की परफेक्ट हेयर स्टाइल बन गई है।
लेमनक्लीनअप : गरबाग्राउंड में जाने से पहले लेडीज फेशियल और क्लीनअप से ग्लो बढ़ा रही हैं। गर्मी होने की वजह से ऑरेंज, मड लैमन फेशियल क्लीनअप सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं।
समता कॉलोनी के रास गरबा मैदान में गरबा खेलते युवक और युवती।
गर्मी की वजह से न्यूड मेकअप
नवरात्रमें गर्मी की वजह से कलरफुल ब्राइट ड्रेसेस के साथ न्यूड मेकअप चल रहा है। नेचुरल लुक वाले बेस के साथ इस मेकअप में सिर्फ आई मेकअप थोड़ा हाईलाइट किया जाता है। ब्यूटिशियन नेहा अवस्थी के अनुसार सुफले, बीबी और सीसी क्रीम के बेसिक के साथ, ब्लू,ग्रीन या ब्राउन फिश कट लाइनर, पिंक ब्लू, ऑरेंज पिक जैसे ड्रेसेस मैच करते कंबिनेशन वाले डबल शेड आईशेडो और न्यू, पिंक ऑरेंज गर्मी में गरबा खेलने जा रहीं लेडीज को परफेक्ट लुक दे रहे हैं।
garba utsav