पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्रीड़ा अधिकारी भर्ती के लिए होगा नियमों में संशोधन

क्रीड़ा अधिकारी भर्ती के लिए होगा नियमों में संशोधन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीबीस्टार ने 19 सितंबर को क्रीड़ा अधिकारी भर्ती की प्रक्रिया उच्च शिक्षा विभाग ने फिर से अटकाई शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। बताया गया था कि उच्च शिक्षा विभाग की लापरवाही के चलते एक बार फिर से प्रदेश में क्रीड़ा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया अटक गई है। अधिकतर कॉलेजों में खेल अधिकारी नहीं हैं, 22 साल पहले इनकी भर्ती हुई थी।

उच्च शिक्षा विभाग ने अपनी वेबसाइट पर असिस्टेंट प्रोफेसर और क्रीड़ा अधिकारी की भर्ती की सूचना जारी की थी। असिस्टेंट प्रोफेसर के 966 पदों और क्रीड़ा अधिकारी के 57 पदों पर भर्ती होनी थी। विभाग की ओर से विज्ञापन जारी करने के लिए छत्तीसगढ़ पीएससी को लिखा गया। पीएससी ने दस्तावेजों के परीक्षण के बाद अनुमोदन के लिए फाइल वापस कर दी। उच्च शिक्षा विभाग ने असिस्टेंट प्रोफेसर की फाइल तो दे दी लेकिन क्रीड़ा अधिकारी की रोके रखा। इस बीच 10 सितंबर को पीएससी ने असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए विज्ञापन जारी कर दिया।

पीएससी के अधिकारियों का कहना था कि नियम स्पष्ट नहीं होने के कारण क्रीड़ा अधिकारियों की भर्ती रोकी गई है। वहीं उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारी कह रहे थे कि फाइल जल्द भिजवा देंगे। खबर प्रकाशित होने के बाद कुछ आवेदकों ने उच्च शिक्षा मंत्री से शिकायत की। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्रीड़ा अधिकारी के पदों पर भर्ती होगी। जिन नियमों के कारण देरी हो रही है, उनमें संशोधन किया जाएगा।

पीएससी को फाइल भेज देंगे

क्रीड़ा अधिकारी की भर्ती प्रक्रिया में हो रही देरी को लेकर आवेदक मिलने आए थे। विज्ञापन क्यों नहीं जारी हुआ है, इसे दिखवा लेता हूं। नियमों में संशोधन कर जल्द ही फाइल पीएससी को भिजवा देंगे। प्रेमप्रकाश पांडे, मंत्री,उच्च शिक्षा