पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाली के ऊपर पक्का निर्माण, अब नहीं हो पा रही सफाई

नाली के ऊपर पक्का निर्माण, अब नहीं हो पा रही सफाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीबीस्टार टीम रामसागर पारा के व्यवसायियों से मिली शिकायत के बाद मौके पर गई। देखा रामसागर पारा से तेलघानी नाका के बीच नाली जाम थी। गंदा पानी सड़क पर बह रहा था। तेलघानी नाका से राठौर चौक तक नाली के ऊपर जगह-जगह पक्का निर्माण करवा लिया गया है।

रामसागर पारा के व्यवसायियों ने बताया कि नाली के ऊपर निर्माण की वजह से सफाई नहीं हो पा रही है। ऐसे में गंदा पानी दुकान के सामने इकट्‌ठा हो रहा है। इस वजह से ग्राहकों की संख्या लगातार कम हो रही है। वे सफाई को लेकर नगर निगम के अधिकारियों को बता चुके हैं लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा। सफाई कर्मचारी आते हैं और निर्माण देखकर लौट जाते हैं।

जोन क्र.-7 के आयुक्त ने बताया कि 60 लाख रुपए खर्च कर तीन महीने पहले राठौर चौक के पास पुलिया की चौड़ाई बढ़ाई गई है ताकि गंदा पानी जमा हो। इंजीनियर को भेजकर सुधार करवाएंगे। साथ ही नाली के ऊपर हुए निर्माण को भी तोड़ेंगे।

^ गंदगी से बदबू आती रहती है

राठौरचौक से लेकर तेलघानी नाका तक कई लोगों ने नाली के ऊपर पक्का निर्माण कर लिया है। इसके चलते हमारे क्षेत्र में गंदा पानी इकट्‌ठा हो रहा है। गंदगी से चारों ओर बदबू आती रहती है। हेमंतअग्रवाल, व्यवसायी,रामसागर पारा

^ सुधार नहीं हुआ

बरसातमें पानी भरने से तीन महीने दुकान नहीं खोल पाया था। इस बार नाली बनी भी तो उसके ऊपर निर्माण कर लिया गया है, अब सफाई नहीं हो पा रही। शिकायत के बाद भी सुधार नहीं हुआ। जैनेंद्रजैन, व्यवसायी,रामसागर पारा

^ अवैध निर्माण तोड़ा जाएगा

नालीके ऊपर किसी भी तरह का निजी निर्माण अवैध है। निगम की ओर से वहां सर्वे करवाया जाएगा। अवैध निर्माण मिलने पर उसे तोड़कर नाली की सफाई करवाई जाएगी। डॉ.प्रीतम मिश्रा, आयुक्त,जोन क्र.-7, रायपुर नगर निगम