- Hindi News
- नियमों में हुआ संशोधन प्रशिक्षण लेने वालों की जल्द होगी परीक्षा
नियमों में हुआ संशोधन प्रशिक्षण लेने वालों की जल्द होगी परीक्षा
मुख्यमंत्रीकौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं के लिए जल्द ही परीक्षा आयोजित होगी। इसके लिए नियमों में जरूरी संशोधन कर लिया गया है। इससे पहले प्रशिक्षण लेने के बाद भी तो बेरोजगार युवाओं की परीक्षा ली जा रही थी और ही सर्टिफिकेट दिया जा रहा था। इस वजह से उन्हें व्यवसाय शुरू करने के लिए बैंक से लोन भी नहीं मिल रहा था।
डीबी स्टार ने 21 नवंबर को नियमों के नाम पर बेरोजगारों से छलावा शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। बताया गया था कि मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत बेरोजगार युवाओं को ट्रेनिंग देकर रोजगार मुहैया करवाने में गड़बड़ी हो रही है। जुलाई में आवेदन और अगस्त में काउंसिलिंग प्रक्रिया कर 60 युवाओं का चयन किया गया था। 6 अगस्त से 30 अक्टूबर तक इनकी ट्रेनिंग चली। इसके बाद परीक्षा नहीं हो सकी। दरअसल युवाओं के चयन के बाद नियमों में संशोधन हो गया। इसी वजह से देरी हो रही थी। खबर प्रकाशित होने के बाद सीएसएसडीए के अधिकारियों ने नियमों में संशोधन करवाया। अब कहा जा रहा है कि फीस जमा करने के बाद परीक्षा होगी।
^सुधार कर लिया गया
आॅनलाइनप्रक्रिया में सुधार करवा लिया गया है। विभाग द्वारा फीस का भुगतान हो जाने के बाद परीक्षा जल्द अायोजित करेंगे। योजना से कोई भी युवा वंचित नहीं होगा। केएसपटले, सहायकसंचालक, सीएसएसडीए, जिला रायपुर
Follow-up