- Hindi News
- च्वॉइस सेंटर से 50 हजार पंजीयन हो चुके हैं अब तक
च्वॉइस सेंटर से 50 हजार पंजीयन हो चुके हैं अब तक
च्वॉइससेंटर के माध्यम से बीते एक महीने में आधार कार्ड बनाने का काम चल रहा है। चिप्स के अधिकारियों के अनुसार अब तक 50 हजार से अधिक लोगों का आधार पंजीयन हो चुका है। च्वॉइस सेंटर से नि:शुल्क कार्ड बनना है। सेंटर संचालकों को चिप्स की ओर से पहले ही निर्देश मिल गया था कि लोगों से पैसे नहीं लेने हैं। नि:शुल्क कार्ड बनाने संबंधी सूचना केंद्र के बाहर लगानी थी लेकिन इसका पालन नहीं हो रहा। प्रत्येक कार्ड पर चिप्स की ओर से सेंटर संचालक को 30 रुपए मिलता है।
पेज 1 का शेष >
केवल एक बार होता है पंजीयन
एक करोड़ कार्ड बनाने का लक्ष्य
च्वॉइस सेंटर पर आधार कार्ड बनवाने वालों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। सेंटर संचालक बता रहे हैं कि जिनका कार्ड बन गया है वे भी नए कार्ड के लिए रहे हैं। पंजीयन होने के बाद डाक से कार्ड आने में देरी होती है। ऐसे में लोग फिर से प्रक्रिया करने लगते हैं। जबकि एक बार पंजीयन होने के बाद लोग ऑनलाइन ई-आधार का प्रिंट ले सकते हैं।
चिप्स के अनुसार प्रदेशभर में च्वॉइस सेंटर के माध्यम से एक करोड़ लोगों का आधार कार्ड बनाने का लक्ष्य है। एक दिन में एक सेंटर 150 लोगों का पंजीयन कर सकता है। आधार कार्ड बनाने के लिए प्रदेशभर के 90 सेंटर संचालकों ने परीक्षा दी थी, इसके बाद इन्हें मशीन के साथ सेटअप लगाना पड़ा।
^ तत्काल के लिए 200 मांग रहे थे
कर्मचारियोंने बताया कि तत्काल में पंजीयन के लिए 200 रुपए लगेंगे। संचालक से बात करने पर 100 रुपए में एक आदमी का आधार कार्ड बनाने के लिए राजी होकर टोकन दिया। संजययादव, च्वॉइससेंटर में आधार कार्ड बनवाने आए थे
^ शिविर नहीं लग रहा तो ले रहे हैं
टोकनदेकर 15 दिन बाद आने के लिए कहा गया। आज परिवार के साथ आई ताे तीन लोगों का 150 रुपए लिया गया। सेंटर संचालक कह रहे हैं शिविर नहीं लग रहा इसलिए पैसे लेकर बना रहे हैं। सावित्रीसाहू, च्वॉइससेंटर में आधार कार्ड बनवाने आई थीं
^ 100-100 रुपए ले लिए
आधारकार्ड बनाने के लिए 100-100 रुपए ले रहे हैं। दो लोगों के लिए दो सौ रुपए लिया। पूछने पर कहते हैं, पैसा देकर मशीन लगाए हैं इसलिए पैसा ले रहे हैं। संगीतायादव, च्वाॅइससेंटर में आधार कार्ड बनवाने आई थीं